आजमगढ़: नामांकन के अंतिम दिन गहमागहमी के बीच सपा से धर्मेंद्र यादव तो भाजपा से निरहुआ ने दाखिल किया पत्र


आजमगढ़। लोकसभा उपचुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन सोमवार कलेक्ट्रेट परिसर में काफी गहमागहमी का माहौल बना है। भाजपा के प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह समेत कई स्थानीय नेता के मौजूदगी में नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया। वहीं सपा उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव भी समर्थकों के अलावा गोपालपुर विधायक नफीस अहमद और विधायक दुर्गा प्रसाद यादव सहित अन्य स्थानीय नेताओं के उपस्थिति में नामांकन पत्र जमा किया।

निरहुआ के नामांकन में भोजपुरी सितारों का जमघट लगने वाला है। रोड शो की तैयारी है। फिलहाल कलेक्ट्रेट क्षेत्र में काफी गहमागहमी है। सपा और भाजपा के समर्थक अपने-अपने नेता के समर्थन में नारेबाजी कर रहे हैं। चौकचौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है। नामांकन के आखिरी मौके पर सपा प्रत्याशी की घोषणा हुई। सपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद धर्मेंद्र यादव पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से आजमगढ़ पहुंचे। जहां सपा कार्यकर्ता पहले ही उनके स्वागत को खड़े नजर आए। धर्मेंद्र यादव सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के भतीजे हैं। वो एक बार मैनपुरी और दो बार बदायूं से सांसद रहे हैं।

2019 लोकसभा चुनाव में धर्मेंद्र भाजपा उम्मीदवार संघमित्रा मौर्य के खिलाफ हार मिली थी। भाजपा ने लोकसभा उपचुनाव के लिए आजमगढ़ से भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ को उम्मीदवार बनाया है। 2019 के लोकसभा चुनाव में भी दिनेश लाल यादव को भाजपा ने आजमगढ़ सीट से उतारा से था। हालांकि वो पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से चुनाव हार गए थे। विधानसभा चुनाव में करहल सीट से विधायक चुने जाने के बाद अखिलेश यादव ने आजमगढ़ सीट से लोकसभा सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया। 23 जून को मतदान होगा और 26 जून को लोकसभा उपचुनाव के नतीजे आ जाएंगे।

Post a Comment

0 Comments