आजमगढ़ः इंडियन गैस एजेंसी दिलाने के नाम पर 13 लाख की आनलाइन ठगी-गैंग नेवादा बिहार का एक सदस्य गिरफ्तार


पंकज सिंह

आजमगढ़। साइबर पुलिस ने इंडियन गैंस एजेंसी दिलाने के नाम पर आनलाइन ठगी करने वाले गैंग नेवादा बिहार के एक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल व एटीएम कार्ड बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 13 दिसबंर को दीदारगंज निवासी गोरखनाथ ने सूचना दिया कि मुझसे इंडियन गैस एजेंसी देने के नाम पर 13 लाख रूपये की धोखाधड़ी कर लिया है। इस सूचना पर फूलपुर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। अपर पुलिस महानिदेशक साइबर क्राइम मुख्यालय लखनऊ के आदेश से उक्त मुकदमा साइबर क्राइम थाना आजमगढ़ को विवेचना हेतु स्थानांतरित किया गया।

विवेचना में आशुतोष कुमार पुत्र विजय प्रसाद निवासी बलवापार चकवे थाना वासलीगंज जिला नेवादा बिहार का नाम प्रकाश में आया। 5 जून को प्रभारी निरीक्षक विमल प्रकाश राय मय साइबर थाना टीम आरोपी आशुतोष कुमार पुत्र विजय प्रसाद निवासी बलवापार चकवे थाना वासलीगंज जिला नेवादा बिहार को गिरफ्तार किया गया तथा उसके कब्जे से मोबाइल एटीएम कार्ड बरामद किया गया है।

पूछताछ में बताया की गाव के बगल का निशांत कुमार पुत्र जीतेन्द्र प्रसाद निवासी ग्राम हथियारी इस गैंग का मुख्य सरगना है जो गैस एजेंसी व् पेट्रोल पंप की फर्जी वेबसाइट बनवाकर ऑनलाइन फॉर्म भरवाता है फिर उन्हें गैस एजेंसी व् पेट्रोल पंप की फर्जी डॉक्यूमेंट देकर लोगो से धोखाधड़ी करते है। निशांत कुमार इसी धोखाधड़ी में अभी जेल में बंद है। चाचा कौशल कुमार, विनय पंडित व् वन्ति कुमार भी इस फ्रॉड में शामिल है जो बैंक खातो में पैसे मंगाकर आपस में बाँट लेते है।

Post a Comment

0 Comments