आजमगढ़ः डेढ़ साल में पांच नहीं पंद्रह साल का होगा विकासः केशव मौर्या

डिप्टी सीएम ने शाहगढ़ में चुनावी जनसभा कर निरहुआ के लिए मांगा समर्थन


आजमगढ़। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शाहगढ़ में जन सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस समय उत्तर प्रदेश में दो लोकसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहें हैं। आजमगढ़ के साथ रामपुर में भी उपचुनाव हो रहा है। रामपुर में भी आज़म खान का गढ़ ढहने जा रहा है और रामराज्य आने जा रहा है। पिछली बार गठबंधन के धोखे में आजमगढ़ चूक गया था लेकिन इस बार आजमगढ़ भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को जिताकर लोकसभा भेजने का कार्य करने जा रहा है। अखिलेश यादव आजमगढ़ को छोड़कर चले गए।

तीन साल संसद रहते हुए भी वह आजमगढ़ नहीं आए कोरोना काल में भी वह आजमगढ़ का हाल जानने नहीं आए। और अब उपचुनाव में भी वह आजमगढ़ नहीं आए। वह जान चुके हैं कि आजमगढ़ में भी कमल खिलाने जा रहा है। उनके छोटे भाई भी नहीं आएंगे। भाजपा विकास की गारंटी है। प्रधानमंत्री मोदी ने वादा किया था कि हम भ्रष्टाचार खत्म करेंगे। आज केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ लाभार्थी के खाते में भेज कर भ्रष्टाचार को समाप्त करने का कार्य मोदी और योगी सरकार ने किया है।

योगी जी ने वादा किया था ना गुंडाराज ना भ्रष्टाचार योगी सरकार ने गुन्डे माफियाओं पर कठोर से कठोर कार्यवाही की है और ज़रुरत पड़ने पर बुलडोजर भी चलाया है। कांग्रेस सपा बसपा की सरकार गरीबी हटाने का नारा देती थी। गरीबों के नाम पर योजनाएं बनाती थी और उन योजनाओं का पचासी प्रतिशत पैसा भ्रष्टाचारी खा जाते थे। गरीब झोपड़ी और कच्चे मकान में रहता था। देश के गरीबों ने कभी नहीं सोचा था कि उनको पक्का मकान शौचालय, गैस कनेक्शन, बिजली कनेक्शन मुफ्त में कोई सरकार देगी लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और योगी सरकार ने यह कर के दिखाया है।

दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने आजमगढ़ की जनता से वादा किया है की पांच साल का विकास डेढ़ साल में करके दिखाउंगा मैं आजमगढ़ की जनता को विश्वास दिलाता हूं कि दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को सांसद बनाकर लोकसभा भेजिए। पांच साल का नहीं पन्द्रह साल का विकास डेढ़ साल में करके दिखाएंगे। अखिलेश यादव अपने पिता और चाचा का सम्मान नहीं करते विधानसभा में उन्होंने मेरे पिता और मेरे लिए जिन अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया । मैं सबका सम्मान करता हूं वैसे शब्दों का प्रयोग मेरे संस्कार में शामिल नहीं है।

Post a Comment

0 Comments