इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय ने कहा की भारतीय जनता पार्टी सदैव लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को सम्मानित करने का कार्य करती है, उनकी पेंशन को बढ़ाकर बीस हजार प्रतिमाह करने का कार्य योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने किया है। आज इन्ही सेनानियों के कारण भारत में लोकतंत्र इतना मजबूत है। इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक शेर बहादुर सिंह, संचालक जिला महामंत्री सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने किया।
लोकतंत्र रक्षक सेनानी बालमुकुंद गुप्ता, सुभाष चंद्र राय, सत्यप्रकाश दीक्षित, गौरी शंकर सोनकर, छेदीलाल गुप्ता, डॉ रामकुमार सोनी को माल्यार्पण कर अंगवस्त्र व निज़ामाबाद की विश्व प्रसिद्ध ब्लैक पॉटरी भेटकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष भाजपा योगेंद्र राय, जिला मंत्री डॉ शैलेन्द्र नाथ यादव, जिला मंत्री सुनील सिंह डब्बू, अजय यादव, मण्डल अध्यक्ष अनुपम पाण्डेय, गगन कश्यप, जिला कार्यसमिति सदस्य रणविजय राय मनोज, केशरी नारायण राय,रामनाथ यादव, प्रवीण सिंह पिंटू, आशुतोष राय, संकल्प श्रीवास्तव सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

0 Comments