आजमगढ़। लोकसभा उपचुनाव में समाजवार्दी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेद्र यादव के प्रचार में बलिया से आए पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह ने योगी सरकार के नीतियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि योगी सरकार वर्ग विशेष को निशाना बनाकर बुलडोजर चला रही है और प्रशासन यह कह कर लोगों का मकान गिरा रही है अवैध बना है। जब मकान का निर्माण हो रहा था तो संबंधित अधिकारियों ने क्यों नहीं कार्रवाई की। यदि उनके अनुमति से निर्माण हुआ तो क्या योगी सरकार उन अधिकारियों के घर पर भी बुलडोजर चलाएगी।
उन्होंने कहा कि बुलडोजर न्यायप्रिय तरीके से चलाना चाहिए किसी वर्ग विशेष को निशाना बनाकर नहीं चलाना चाहिए इससे समाज में तनाव बढ़ता जा रहा है जो लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने बताया कि जनता योगी सरकार के नीतियों नाखुश है किसानों की समस्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। बेरोजगारों को कोई काम नहीं मिल रहा है। मंहगाई चरम पर पहुंच चुकी है।
उन्होंने कहा कि एक द्रौपदी का चीरहरण ने महाभारत करा दिया यहां तो कई महिलाओं का चीरहरण हुआ है। थाने में भी बलात्कार की घटनाएं हो रही है। खुद पुलिस वाले ही हत्या में शामिल हो रहे है। प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो चुकी है। ऐसे में आजमगढ़ से जो संदेश निकलेगा तो पूरे प्रदेश में जाएगा। लोकसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी धर्मेद्र यादव को बड़ी जीत मिलने जा रही है।

0 Comments