आजमगढ़: CRPF जवान का शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम - 3 दिन पहले हुआ था हादसे का शिकार



आजमगढ़। निज़ामाबाद क्षेत्र के ग्राम मुस्लिमपत्ति में जन्मे शहीद भूपेंद्र यादव के शव को राजकीय सम्मान के साथ दत्तात्रेय धाम पर बने शव दाह स्थल पर अंतिम संस्कार किया गयाा । मुस्लिमपट्टी गांव की माटी में जन्मा जवान लगभग 30 वर्षीय जाबाज़ भूपेंद्र यादव अपने भाइयों में दूसरे नम्बर का भाई रहा जो आसाम राज्य में इन दिनों आर पी एफ में कार्यरत रहा यह 14 जून को अपनी ड्यूटी पर जा रहा था कि मार्ग दुर्घटना में जान गवानी पड़ी।

अपने बेटे के शहीद होने की खबर जैसे परिजनों को मिली कोहराम मच गया। आज सुबह शहीद भूपेंद्र का शव सी आर पी एफ के जवानों के साथ गांव के पास सेमरी बाज़ार लाया गया जहाँ शव को फूल मालाओं से सजी गाड़ी पर शहीद का शव जवानों ने रख कर भूपेंद्र के पैतृक आवास मुस्लिमपट्टी जुलूस के रूप में पहुंचा। इस जुलुस में अपने शहीद लाल के दर्शन के लिए ग्रामीणों की काफी भीड़ रही सभी लोग माटी के लाल भूपेंद्र के अंतिम दर्शन के लिए कतारों में लगे रहे। 

इस शहीद जवान को विनम्र श्रद्धांजलि देने के लिए जहा सीआरपीएफ की एक टुकड़ी के जवानों के अलावा उपजिलाधिकारी निज़ामाबाद रवि कुमार नगर, पंचायत निज़ामाबाद अध्यक्ष प्रेमा यादव सहित भारी संख्या में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक व नवजवानों ने शव का दर्शन कर श्रद्धांजलि किए। इसमें भूपेंद्र अमर रहे के नारों के बीच क्षेत्र के भारी संख्या में लोगो का हुजूम शामिल रहा । भूपेंद्र यादव के शव के परिजनों के अंतिम दर्शन के बाद अमर शहीद जवान की अंतिम यात्रा घर से रेवरा पुल से सेन्टरवा बाज़ार से होते हुए दत्तात्रेय धाम पहुचा जहा राजकीय सम्मान के साथ शहीद जवान का अंतिम संस्कार किया गया ।

Post a Comment

0 Comments