आजमगढ़...विपक्ष को डराने के लिये लगातार ED का दुरुपयोग कर रही BJP: रमेश राजभर



शरद गुप्ता 

आजमगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष रमेश राजभर के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने ईडी के दुरूपयोग को लेकर जुलूस निकाला धरना प्रदर्शन किया एवं महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित 4 सूत्रीय मांगपत्र जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया। और मांग की केंद्र सरकार बिना तथ्यों सबूतों के विरोधियों को डराने के लिये ईडी आईटी सीबीआई जैसी संस्थाओं का तत्काल दुरुपयोग बंद करे। शांतिपूर्वक लोकतांत्रिक ढंग से किये जा रहे आंदोलनों को केंद्र सरकार पुलिस के बल पर कुचलना बंद करे।

बिना किसी परमिशन के एआईसीसी मुख्यालय में घुसने वाले पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की जाय। शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे कांग्रेस नेताओं कार्यकर्ताओं की पुलिस द्वारा की गई पिटाई की उच्च स्तरीय जांच कराई जाय एवं जिम्मेदार पुलिस के अधिकारियों/ कर्मचारियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की जाय।

रमेश राजभर ने कहा बिना सबूतों तथ्यों के आधार पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की छवि खराब करने के लिये केंद्र सरकार के इशारे पर ईडी बार-बार उन्हें पूछताछ के लिये बुला रही है बीजेपी जब से सत्ता में आई है। तब से अपने राजनैतिक लाभ के लिये लगातार ईडी जैसी संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। कांग्रेस पार्टी इसे हरगिज बर्दाश्त नहीं करेगी।

इस मौके पर बेलाल अहमद पूर्णमासी प्रजापति, तेजबहादुर यादव, मुन्नू यादव, ओंकार पाण्डेय, जगदम्बिका चतुर्वेदी एडवोकेट, चंद्रपाल यादव, देवमुनि राजभर, मंतराज यादव, कैप्टन अशोक वर्मा, शीला भारती, मो० आमिर, इम्तियाज अहमद, अरविंद जैसवार, रामानंद सागर, अहेमर वकार, किरन कुमारी, रविशंकर पाण्डेय, अंशुमाली राय, सुधाकर पाठक, तुफैल अहमद, मो० रईस, सोनू प्रजापति, रियाजुल हसन, प्रमोद यादव, सुरेन्द्र तिवारी, मो० अफजल, रणविजय पाठक, राकेश गुप्ता, आदि लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments