लोकसभा उप-चुनावः यूपी के आजमगढ़ व रामपुर में 23 जून को चुनाव व 26 जून को परिणाम


नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। चुनाव आयोग के मुताबिक उत्तर प्रदेश, पंजाब, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश, दिल्ली और झारखंड में उपचुनाव होने हैं। इन सभी राज्यों में 23 जून को उपचुनाव कराए जाएंगे। इसके नतीजे 26 जून को आएंगे।

इन लोकसभा/विधानसभा सीट पर चुनाव

पंजाब- संगरूर लोकसभा, उत्तर प्रदेश- रामपुर व आजमगढ़ लोकसभा, त्रिपुरा- जुबराजनगर, टाउन बार्दाेवली, अगरतला व सुरमा विधानसभा, आंध्र प्रदेश- आत्माकुर विधानसभा, एनसीटी ऑफ दिल्ली- राजिंदरनगर विधानसभा, झारखंड- मंदार विधानसभा

Post a Comment

0 Comments