उस समय डॉ रविकांत क्लास लेने जा रहे थे। आरोपी कार्तिक को विवि चौकी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। डॉ रविकांत ने बताया कि जिस छात्र ने थप्पड़ मारा वो सामने से आया, हाथ जोड़े और नीचे झुका। इसके बाद मारना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि ये मुझ पर जानलेवा हमला है।
मेरी तहरीर पर एफआईआर नही दर्ज की गई। विवि ने भी कोई कारवाई नही की। इसीलिए मेरे साथ ये घटना हुई। उधर आरोपी छात्र कार्तिक पांडेय का कहना है कि डॉ रविकांत की टिप्पणी से मेरी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन पर कारवाई नहीं होने से मानसिक तनाव में था, इसलिए थप्पड़ मारा।

0 Comments