5G ट्रायल में jio को मिली 1.5Gbps स्पीड सितंबर-अक्टूबर में लांचिंग की तैयारी


नई दिल्ली। भारत में 5जी लॉन्च ज्यादा दूर नहीं रह गया है। 5G स्पेक्ट्रम नीलामी जून में हो सकती है, जिसके कुछ महीनों बाद है Jio और Airtel जैसी टेलीकॉम कंपनियां 5G सर्विस शुरू करने को तैयार हैं। यानी हम सितंबर या अक्टूबर तक भारत में 5G नेटवर्क के लॉन्च को देख सकते हैं। इस बीच जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया फिलहाल 5जी ट्रायल कर रही हैं। जियो को टेस्टिंग के दौरान तगड़ी स्पीड मिली है, लेकिन वोडाफोन-आइडिया की स्पीड जियो से भी कहीं आगे है।

Jio ने शुक्रवार को अपने तिमाही आर्थिक नतीजों की घोषणा की है। इसके अलावा कंपनी ने खुलासा किया कि उसने आठ राज्यों में 5G फील्ड टेस्टिंग की है। जियो ने बताया कि 8 राज्यों में चल रहे फील्ड ट्रायल के दौरान कंपनी को 1.5Gbps की स्पीड मिली है। हालांकि, यह Vi की टेस्टिंग स्पीड से काफी कम है। बता दें कि वोडाफोन आइडिया ने दावा किया है कि उसने सितंबर में अपने टेस्टिंग के दौरान 3.7Gbps की 5जी डाउनलोड स्पीड हासिल की थी।

तीनों टेलीकॉम कंपनियों ने दिसंबर में प्रीपेड प्लान महंगे किए थे। इसके चलते वित्त वर्ष 22 की चौथी तिमाही में जियो के कस्टमर बेस में 10.9 मिलियन की कमी हुई है। मार्च 2022 तक कुल कस्टमर बेस 410.2 मिलियन रहा। जबकि ARPU (एवरेज रेवेन्यू पर यूजर) तिमाही के दौरान बढ़कर 167.6 रुपये प्रति ग्राहक प्रति माह हो गया है। दिसंबर तिमाही में जियो का ARPU 151.6 रुपये था।

Post a Comment

0 Comments