धीरेन्द् यादव
फूलपुर/आजमगढ़।फूलपुर पवई के पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह यादव की माता प्रधान दुलारी देवी 87 वर्ष का गुरुवार को लखनऊ हॉस्पिटल में निधन हो गया। वे काफी दिनों से अस्वस्थ चल रही थी। वे 35 साल से लगातार ग्राम पंचायत फूलपुर देहात की प्रधान रही है।उनके द्वारा ग्राम पंचायत में कई सराहनीय विकास के कार्य किये गए है। उनके निधन की खबर मिलते ही उनके फूलपुर देहात स्थित आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालो का तांता लग गया।
स्व दुलारी देवी की शव यात्रा फूलपुर में निकाली गयी।फूलपुर से पौराणिक स्थल ऋषि दुर्वाषा धाम तक पैदल अंत्येष्टि के लिए ले जाया गया। शव यात्रा में पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह यादव के साथ अतरौलिया विधायक संग्राम सिंह यादव चल रहे थे। 35 साल तक फूलपुर देहात की प्रधान रही दुलारी देवी का पार्थिव शरीर लगभग 1 बजे फूलपुर पहुचते ही शोक संवेदना व्यक्त करने वालो का तांता लग गया। फूलपुर में अपरान्ह 2 बजे उनकी शवयात्रा निकाली गयी। शव यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा।
शाम 4 बजे पौराणिक स्थल ऋषि दुर्वासा धाम के तमसा-मंजूषा तट पर उनकी अंत्येष्टि किया गया। इस मौके पर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव,संग्राम सिंह यादव, नफीस अहमद,आलम बदी, बेचई सरोज, अखिलेश यादव,जिला अध्यक्ष हवलदार यादव,पूर्व विधायक सुभाष राय,प्रमोद यादव,समाजवादियों का भारी संख्या में कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद थे।

0 Comments