आजमगढ़...पठकौली में निकाली गई भव्य कलश यात्रा


आजमगढ़। शहर से सटे पटखौली डीह बाबा मंदिर पर दुर्गा प्रतिमा व हनुमान जी की प्रतिमा की स्थापना का तीन दिवसीय पूजन-पाठ भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुई। डीह बाबा मंदिर पर श्रीगणेश गौरी कलश पूजन यज्ञाचार्य पंडित बलभद्र उपाध्याय, पंडित सुशील पांडेय, पंडित आशीष मिश्रा व पंकज मिश्रा मर्मज्ञ की देख-रेख में सम्पन्न हुआ। गौरी शंकर घाट स्थित तमसा तट पर कन्याओं ने कलश में जल कोट किला, गुलामी पुरा, हर्रा चुंगी होते हुए यज्ञस्थल पर पहुंची।

जिसमे आगे-आगे हाथी, घोड़ा, घंटा-घडिय़ाल चल रहा था तो पीछे 108 कन्याएं सिर पर कलश लेकर चल रही थीं। इस दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिभाव में सरोबार रहा। मुख्य यजमान पंडित आचार्य विनीत पाठक ने बताया कि जनपद का पौराणिक व ऐतिहासिक महत्व हैं। जनपद की धरती ऋषि-मुनियों की धरती है। 

प्रतिमा स्थापना के अवसर पर तीन दिवसीय पूजा पाठ के माध्यम से सुख शांति और समृद्धि की कामना की जाएगी। आचार्य विनीत पाठक ने आमजन मानस से अपील किया कि अधिक से अधिक संख्या में ऐसे पुनीत महायज्ञ मे पधार कर पुनीत के भागी बने। कलश यात्रा में मुख्य यजमान चंद्रपति पाठक, पंडित प्रमोद पाठक, जवाहरलाल पाठक, राजन पाठक, सहित हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments