आजमगढ़। अतरौलिया थाना क्षेत्र के बहुचर्चित सिद्धार्थ उर्फ गुडलक हत्याकांड के मुख्य आरोपी अंकुल यादव उर्फ डान को रविवार की सुबह पुलिस मुठभेंड में गोली लगी है। घायल डान को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने उसके पास से अवैध असलहा कारतूस बरामद किया है। सुबह करीब आठ बजे थानाध्यक्ष अतरौलिया मदन कुमार गुप्ता को सूत्रों से सूचना मिली कि सिद्धार्थ उर्फ गुडलक हत्याकांड में मुख्य अभियुक्त अंचलीपुर अतरौलिया में लिंक एक्सप्रेस वे पर अतरौलिया की ओर जा रहा है।
इस सूचना पर थानाध्यक्ष अतरौलिया मदन गुप्ता मय हमराह द्वारा गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे अंचलीपुर पर पहुंचे अचानक सामने से आ रहे मोटरसाइकिल सवार ने पुलिस टीम को देखकर भागना चाहां लेकिन मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गयी तत्पश्चात बदमाश ने उठकर पुलिस टीम पर लगातार 3 फायर किया गया। आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में पुलिस द्वारा फायरिंग में बदमाश के बांये पैर में गोली लगी जिससे बदमाश गिर गया। पूछताछ करने पर अपना नाम अंकुल यादव उर्फ डॉन पुत्र चन्द्रधारी यादव निवासी मडोरी थाना अतरौलिया बताया। गिरफ्तार अभियुक्त को चिकित्सकीय उपचार हेतु चिकित्सालय भेजा गया है। आरोपी ने बताया कि उसी ने गुडलक को गोली मारी थी।
दरअसल, 15 मई की रात अतरौलिया थाना क्षेत्र के करमैनी भट्टा के पास अंकुश राजभर पुत्र कमलेश राजभर निवासी गजेन्धर पट्टी भेदौरा, सचिन यादव पुत्र देवव्रत यादव निवासी बेमूडीह किशुनदेव पट्टी , सुभम राजभर पुत्र वकील राजभर निवासी गजेन्धर पट्टी भेदौरा, सचिन यादव उर्फ लालू पुत्र दीनानाथ यादव निवासी कटोही, अंकुल यादव उर्फ डान पुत्र चन्द्रधारी यादव सा0 मडोही, लालू यादव पुत्र सियाराम यादव सा0 मादेपुर, पवन कुमार पुत्र रामवृक्ष उर्फ फौजदार सा0 शेखपुरा, सत्यम पुत्र रामनारायन सा0 कटोही थाना अतरौलिया कुल आठ लोग पार्टी कर रहे थे।
तभी वहां से तेजी बाइक लेकर गजेन्धर पट्टी निवासी सिद्धार्थ उर्फ गुडलक सिंह निकला। इस दौरान भट्टे के पास के कीचड़ पार्टी कर रहे अकुंल यादव व लालू यादव के कपड़े व भोजन में चला गया। इस बात से नाराज दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इसके उपरांत सिद्धार्थ उर्फ गुडलक सिंह अपने घर चला आया। थोड़ी देर बाद पार्टी कर रहे लोग सिद्धार्थ उर्फ गुडलक सिंह के घर गए और ललकारते हुए बाहर बुलाया। जहां फिर दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। इसी बीच अंकुल यादव उर्फ डान पुत्र चन्द्रधारी यादव ने गोली मार कर गुडलक सिंह की हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने शनिवार को तीन आरोपित अंकुश राजभर पुत्र कमलेश राजभर निवासी गजेन्धर पट्टी भेदौरा, सचिन यादव पुत्र देवव्रत यादव निवासी बेमूडीह किशुनदेव पट्टी , सुभम राजभर पुत्र वकील राजभर निवासी गजेन्धर पट्टी भेदौरा, को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य आरोपितों की तलाश कर रही है।

0 Comments