आजमगढ़ः सामाजिक न्याय के प्रणेता रहे पूर्व केन्द्रीय मंत्री चन्द्रजीत यादवः चन्द्रदेव राम करैली

15वीं पुण्यतिथि पर नेहरूहाल में वक्ताओं ने उनके जीवन पर डाला प्रकाश


मनीष कुमार

आजमगढ़। पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व.चन्द्रजीत यादव की 15वीं पुण्यतिथि पर जिला पंचायत भवन स्थित नेहरू हाल में बुधवार को करीब 11 बजे सामाजिक न्याय दिवस के रूप में स्मृति सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उबैद सिद्दकी व संचालन राम कुमार यादव ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व केन्द्रीय मंत्री के चित्र पर मार्ल्यापण कर लोगों ने श्रद्धाजंलि अर्पित की।

इस दौरान प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री चन्द्रदेव राम करैली ने कहा कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. चन्द्रजीत यादव ने जीवन भर गरीबों व पिछड़ों की लड़ाई लड़ते रहे सही माने में वे सामाजिक न्याय प्रणेता रहे। उन्होंने ने अपने राजनैतिक प्रभाव से आजमगढ़ का चहुंमुखी विकास कार्य किया। उन्होंने सठियांव की चीनी मिल, सूता मिल का निर्माण कार्य कर बेरोजगारों व किसानों की समस्या को दूर किया तो माहुल-गढ़वाल बांध का निर्माण कराकर सैकड़ों गांव को बाढ़ की समस्या से निजात दिलाया। उन्होंने बताया कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरक्षण के योद्धा के रूप में काम किया। उन्होंने मंडल कमीशन की रिपोर्ट लागू कराने के लिए जेल भरो का आंदोलन आहवान किया जिसमें युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और सरकार को लागू करना पड़ा।

इसके पूर्व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामअवध यादव ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने 1957 में मुबाकरपुर विधान सभा से जीत हासिल कर सबसे कम उम्र में विधायक बनने का रिकार्ड बनाया। इसके बाद आजमगढ़ से चार बार लोकसभा का चुनाव जीता। अपनी राजनैतिक विराटता के बल पर तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के काफी करीब रहे। इन्होंने ने ही बैंकों का राष्टीयकरण का मसौदा भी तैयार किया था। जिसे बाद में अक्षरशः लागू किया गया। कार्यक्रम में रामबुझारत यादव, नरेन्द्र कुमार यादव, विजय कुमार यादव, विजय प्रताप यादव, चन्द्रपाल सिंह यादव, अंजली यादव सहित दर्जन भर वक्ताओं ने संबोधित किया। इस अवसर पर दिनेश यादव, रामजनम यादव, रामअवध यादव, भजुराम, राना खातून, आजाद नेता, विजय यादव समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments