आजमगढ़ः क्रेडिट कार्ड से लाखों रूपए गायब करने वाला SBI का कर्मचारी गिरफ्तार-ई-वॉलेट के माध्यम से होता खेल


पंकज सिंह
आजमगढ़। साइबर क्राइम पुलिस ने लोगों के धोखे से क्रेडिट कार्ड से लाखों रूपए गायब करने वाले एसबीआई के कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल भी बरामद कर लिया है।दरअसल, देवगांव थाना क्षेत्र के बड़गांव निवासी वीरेन्द्र कुमार चौहान साइबर क्राइम थाना में सूचना दिया कि मेरे एसबीआई क्रेडिट कार्ड से किसी अज्ञात व्यक्ति ने कुल 1,10,000 रु0 निकाल लिए है। 

इस सूचना पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जिसमें राहुल श्रीवास्तव पुत्र स्व0 शोभनाथ श्रीवास्तव निवासी टेगरपुर थाना रानी की सराय आजमगढ़ का नाम प्रकाश में आया। लोकेशन के आधार पर प्रकाश में आये आरोपी राहुल श्रीवास्तव को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में यह तथ्य सामने आया कि आरोपी राहुल श्रीवास्तव ने बताया की मै स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया लालगंज में क्रेडिट कार्ड सेक्शन में पिछले 02 वर्ष से काम कर रहा था। जो लोग बैंक में आकर क्रेडिट कार्ड लेते थे उनका रिकॉर्ड मेरे पास रहता था। 

जिसकी मदद से मै उनको कॉल करके धोखे से क्रेडिट कार्ड की लिमिट या KYC के नाम पर OTP प्राप्त कर लेता था उसके बाद ई-वॉलेट के माध्यम से पैसा विभिन्न बैंक खातो में ट्रान्सफर कर निकाल लेते है. ऐसे ही धोखाधड़ी मैंने वीरेन्द्र कुमार चौहान के साथ भी किया था । अभियुक्त राहुल श्रीवास्तव के बैंक खातो में आये रूपये की जाँच की जा रही है जिससे ज्ञात होगा की अब तक अभियुक्त द्वारा कितने लोगो के साथ फ्रॉड किया गया है।

Post a Comment

0 Comments