आजमगढ़ः व्हाट्सएप्प पर अश्लील वीडियो भेजकर परेशान करने वाला गिरफ्तार-विरोध पर मिली थी जान से मारने की धमकी


पंकज सिंह

आजमगढ़। रानी की सराय पुलिस ने व्हाट्सएप्प पर अश्लील वीडियो व फोटो भेजकर युवती को परेशान करने वाले बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल व नगदी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, गंभीरपुर थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने रविवार को पुलिस को बताया कि उनकी बहन के मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति के मोबाइल से अश्लील फोटो व वीडियो भेजने व व्हाटसएप्प काल करके गाली गलौज देने व जान से मारने की धमकी दी गयी।

इस सूचना पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। सोमवार को प्र0नि0 नन्द कुमार तिवारी मय हमराह चेकपोस्ट पहुँचे कि तभी सूचना मिली कि कोई संदिग्ध व्यक्ति किसी महिला के चक्कर मे मंदिर के पास खड़ा होकर इन्तजार कर रहा है । इस सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर उस व्यक्ति को पकड़ लिया।

पूछताछ में उसने अपना नाम अनिल कुमार कुशवाहा पुत्र राम राज्य निवासी ग्राम लडियारी थाना खीरी जनपद प्रयागराज बताया और कहा कि एक महिला से बात करता था उसी से मिलने जा रहा हैं। पुलिस ने तलाशी के दौरान उसके पास से एक अदद मोबाईल रेडमी-7 व मोबाईल सैमसंग कीपैड बरामद हुआ। जांच में जब उसका रेडमी मोबाईल चेक किया गया तो युवती के मोबाइल पर मैसेज आदि का रिकार्ड मिला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Post a Comment

0 Comments