पंकज सिंह
आजमगढ़। सरायमीर पुलिस ने देर रात मुठभेड़ में चार गोकश तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। इस मुठभेड़ में एक तस्कर को दाहिने पैर में गोली लगी है। पुलिस ने घायल तस्कर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने उनके पास से 02 अवैध असलाह, कारतूस व प्रतिबंधित मांस तथा में प्रयुक्त दो बाइक बरामद किया है।
बुधवार की देर रात करीब 1 बजे सरायमीर थानाध्यक्ष विवेक कुमार पाण्डेय मय हमराह उ0नि0 संजय सिंह मय हमराह क्षेत्र में मामूर थे कि सूचना पर ग्राम रामराय का पुरा पहुंचे जहां रामराय का पुरा गाँव की तरफ से दो मोटर साइकिल आती हुई दिखाई दी पुलिस वाले टार्च की रोशनी से पहली मोटरसाईकिल को रुकने का इशारा किये कि सामने पुलिस बल को देखकर मो0सा0 सवार व्यक्ति रूककर पीछे आने वाली मोटरसाईकिल सवार व्यक्तियों से कहा कि मारो ये तो पुलिस वाले है नही तो हम लोगों को पकड़ लेगें ऐसा कहते हुये पुलिस पार्टी को लक्ष्य बनाकर जान से मारने की नीयत से फायर किया तथा उसी समय पीछे से आ रही मोटरसाईकिल सवार ब्यक्ति अचानक पीछे मुड़कर भागना चाहा कि मोटर साईकिल अनियन्त्रित होकर मौके पर ही लड़खड़ा कर गिर गयी और मोटर साईकिल छोड़कर पुलिस वालों पर लक्ष्य बनाकर लगातार फायर किये। जिस पर पुलिस वालों द्वारा बदमाशों को बोला गया कि पुलिस से घिर गये हो आत्मसमर्पण कर दो नहीं तो मारे जाओगे लेकिन अलग- अलग मोटर साईकिलो पर सवार चालको द्वारा पुलिस वालों को पुनः लक्ष्य बनाकर फायर करने लगे।
तत्पश्चात आत्मरक्षार्थ थानाध्यक्ष सरायमीर द्वारा अपनी सरकारी पिस्टल से 03 राउण्ड फायर किया गया तभी एक बदमाश जोर से चिल्लाया कि मुझे गोली लग गयी है। इस पर पुलिस द्वारा फायर रोककर अपने को बचते-बचाते हुए उस ब्यक्ति के पास पहुंच कर पुलिस बल के सहयोग से मौके पर मो0 आमिर पुत्र मकसूद अहमद सा0 शेरवा थाना सरायमीर (घायल बदमाश) , जावेद अख्तर पुत्र शब्बीर अहमद सा0 शेरवा , मो0 अब्दुल्लाह पुत्र मशरुफ अहमद सा0 शेरवा मशरुफ अहमद पुत्र अब्दुल गनी सा0 शेरवा को पकड़ लिया गया। आमिर के दाहिने पैर में गोली लगी थी, जिसे उपचार हेतु सदर अस्पताल आजमगढ़ भेजा गया है। गिरफ्तार आरोपितों ने बताया कि हम लोग सुरही गाँव स्थित तालाब के पास बने अर्ध निर्मित पक्के टीन सेड के कमरे में गाय को काटकर उसके मांस को मो0सा0 से गाँव-गाँव घुमकर बेचते है तालाब में नसीम पुत्र राहुल अमीन सा0 सुरही खुर्द थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ द्वारा मछली पालन व तलाब के किनारे मुर्गी फार्म चलाता है और हम लोगों के साथ मिलकर गाय को काटते है तथा मांस बेचकर प्राप्त पैसो को नसीम सहित हम लोग आपस मे बाट लेते है।

0 Comments