पंकज सिंह
आजमगढ़। रौनापार पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, रौनापार थाना क्षेत्र के एक गाव की महिला द्वारा थाने पर शिकायत की गयी कि करीब 07 माह पूर्व से बिलरियागंज निवासी साकिर अहमद उर्फ बबलू पुत्र खुरसीद अहमद ग्राम करमैनी नौकरी दिलाने के नाम पर शारीरिक शोषण कर दुष्कर्म किया और इस वारदात को किसी से बताने पर जाने से मारने की धमकी दी गयी।
इस सूचना पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ के संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। थाना प्रभारी उ0नि0 राजेश कुमार मय हमराह द्वारा गुरूवार को चेकिग के दौरान आरोपित साकिर अहमद उर्फ बबलू को ग्राम करमैनी करखिया मोड़ से गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।

0 Comments