आजगमढ़ः किशोरी को अगवा कर हवस का शिकार बनाने वाला गिरफ्तार


पंकज सिंह

आजमगढ़। सिधारी पुलिस ने किशोरी को अगवा कर हवस का शिकार बनाने वाले बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, सिधारी थाने पर 17 मई को लिखित तहरीर दी गई की मेरी पुत्री को बृजेश कुमार पुत्र जोगिन्दर सा0 बिहरोजपुर थाना सिधारी द्वारा अगवा कर हवस का शिकार बनाया गया है। इस तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

रविवार को उ0नि0 जितेन्द्र कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा आरोपित बृजेश कुमार पुत्र जोगिन्दर सा0 बिहरोजपुर थाना सिधारी को मोहम्मदल्ला हाइवे से समय 8.15 बजे गिरफ्तार कर चालान किया गया।

Post a Comment

0 Comments