आजमगढ़ः मुबारकपुर में चला प्रशासन का बुलडोजर-अतिक्रमण से मुक्त हुई पोखरी


विनोद शर्मा

मुबारकपुर/ आजमगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र एव नगरपालिका इन दिनों सुर्खिया मे बनी हुई है। अधिशासी अधिकारी प्रतिभा सिंह, थानाध्यक्ष योगेन्द्र बहादुर सिंह व चौकी प्रभारी राजीव सिंह ने मंगलवार को हाई कोर्ट के आदेश पर नगर पालिका के जेसीबी लगाकर पोखरी को खोदवाने का कार्य किया गया। खबर है कि आमिर फहीम पुत्र फहीम अख्तर निवासी पुरासोफी ने एक रीड हाईकोर्ट दाखिल किया था और कोर्ट ने उपजिलाधिकारी को आदेश था कि उक्त पोखरी को खाली कराये जिस पर कोर्ट आँफ कन्टेम के तहत आमिर फहीम द्वारा उपरोक्त पोखरी को खाली कराने के लिए श्रीमान न्यायालय का दरवाजा फिर खटखटाया।

जिसके आदेश के क्रम में मंगलवार को नगरपालिका के बुलडोजर के साथ नायब तहसीलदार श्री राम, अधिशासी अधिकारी प्रतिभा सिंह,योगेंद्र बहादुर सिंह, चौकी प्रभारी राजीव सिंह अपने लाव लश्कर के साथ पूरासोफी स्थित गाटा संख्या 953 रकबा 1.371 हेक्टेयर पोखरी पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा किया गया था।

जिसको प्रशासन ने अतिक्रमण को हटवाने के साथही खोदवाकर पोखरी का स्वरूप करने कि बडी मुहिम चलाई प्रशासन के इस कार्यवाई से नगरपालिका सहित ग्रामीण क्षेत्रों मे हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। इस अभियान में तहसीलदार राजीव कुमार, राजस्व निरीक्षक अम्रबीष सिह, राजस्व निरीक्षक अमित कुमार पांडे, लेखपाल शिव शंकर सिंह, रविंद सिंह, मोनू सिंह, लल्लन सिंह के साथ ही पुलिस सद्दाम हुसैन, रविंद्र सिंह सहित आदि लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments