आजमगढ़। नगर के मुहल्ला जालंधरी स्थित गाज़ी मियां का मेला बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गाज़ी मियां की मजा़र के आस-पास दुकाने सजी हुई थी। लोग पूरी, कचौड़ी, खिलौने आदि खरीदते हुए दिखाई दिए। गाज़ी मियां की मजा़र को दुल्हन की तरह सजाया गया था। सुबह में कुरानखानी हुई।
शाम पांच बजे से मुहल्ला गुलामी का पूरा स्थित मोजावर अब्दुस्सलाम के आवास से चादर व गागर का जुलूस निकाला गया। जो मुहल्ला गुलामी का पूरा होते हुए टेढ़िया मस्जिद, होते हुए मुहल्ला जालंधरी स्थित गाज़ी मियां की मजा़र पर चादर पोशी की गई। आए हुए जायरीनो ने उनकी मजा़र पर चादर पोशी करके अमन-चैन की दुआएं मांगी गई।
इस अवसर पर गाज़ी मियां रौजा़ कमेटी के अध्यक्ष परवेज़ अहमद ने कहा कि बाबा की मजा़र पर जिसकी भी मन्नते पूरी होती हैं वह आकर चादर और मिष्ठान चढ़ाते है। यहां हर तबके के लोगों की मुरादें पूरी होती हैं चाहे वह किसी भी जात धर्म बिरादरी का हो यहां पर हिंदू मुस्लिम एकता की एक बहुत बड़ी मिसाल कायम होती है। देर शाम जलसे के कार्यक्रम के बाद कव्वाली का कार्यक्रम शुरू हुआ जो देर रात तक चलता रहा। इस अवसर पर मोहम्मद शाहिद खान परवेज अहमद अब्दुस सलाम रियाज खान राजू मोहम्मद खालिद खान आदि लोग उपस्थित थे।

0 Comments