धारदार हथियार से काटकर 5 की हत्या-मृतकों में पति-पत्नी व तीन बच्चे शामिल


प्रयागराज। नवाबगंज के खागलपुर गांव में एक परिवार के पांच सदस्यों की हत्या कर दी गई। कौशाम्बी के कोखराज का रहने वाला राहुल तिवारी मकान किराए पर लेकर रहता था। वह पशुओं को खरीदने और बेचने का काम करता था। देर रात राहुल तिवारी, उसकी पत्नी प्रीति, बेटी माही, पोहू और पीहू की हत्या कर दी गई। कमरे में रक्त रंजित शव पड़ा मिला तो सनसनी फैल गई। खून से लथपथ शव के पास से ही कटवासा भी बरामद हुआ। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। फोरेंसिक टीम के अलावा डॉग स्क्वायड की मदद से भी घटना की पड़ताल की जा रही है।

सुबह काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर दद्दू नाम के एक व्यक्ति जब घर के सामने पहुंचा तो चौनल का गेट खुला था। उसने अंदर जाकर देखा तो राहुल का शव आंगन के पाटन में लटका हुआ था। पत्नी प्रीति, बेटी माही, पीहू, और पोहू का रक्तरंजित शव कमरे में तख्त पर पड़ा था। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। रोत बिलखते रिश्तेदार नातेदार भी पहुंच गए। मृतक राहुल की बहन ज्योति और नीतू ने रोते हुए आरोप लगाया कि राहुल के सालों ने ही उसकी हत्या कराई है।

इस संबंध में एसएसपी अजय कुमार का कहना है कि राहुल के शव पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि उसकी मौत कैसे हुई। एक आशंका यह भी है कि पहले राहुल की हत्या करके शव फंदे पर लटका दिया गया और फिर उसकी पत्नी और तीनों बच्चों को मौत के घाट उतार दिया गया।

Post a Comment

0 Comments