पंकज सिंह
आजमगढ़। देवगांव पुलिस ने किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने वाले बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, देवगांव थाना क्षेत्र की एक महिला द्वारा स्थानीय पर शिकायत की गयी कि मेरी पुत्री उम्र 13 वर्ष को सूरज उर्फ राहुल यादव पुत्र सुभाष यादव निवासी मिर्जाआदमपुर थाना देवगाव 15 अप्रैल को बहला फुसला के भगा ले गया तथा उसके साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस ने इस तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। सोमवार को प्र0नि0 शशि मौलि पाण्डेय मय हमराह मुकदमा से सम्बन्धित अभियुक्त राहुल उर्फ सूरज उपरोक्त को आरोपी के घर के सामने से सुबह 07.30 बजे गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया जा रहा है।

0 Comments