आजमगढ़ः माफिया कुंटू सिंह के दो करीबियों के घर कुर्क-कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने की कार्रवाई


पंकज सिंह
आजमगढ़। पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू हत्याकांड के मुख्य आरोपी धु्रव सिंह उर्फ कुंटू सिंह के दो करीबियों के घर बुधवार की सुबह आजमगढ़ पुलिस पहुंची। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के घर कुर्की की कार्रवाई की। पूर्व विधायक सर्वेंश सिंह सीपू की 19 जुलाई 2013 को जीयनपुर बाजार में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मुख्य आरोपी कुंटू सिंह जेल में बंद है और उसके मामले की सुनवाई न्यायालय में चल रही है। वहीं इस मामले में कई आरोपी अभी फरार चल रहे हैं।

इन फरार आरोपियों में विजय यादव पुत्र शिवचंद यादव निवासी हसन पट्टी व प्रधान पति रिजवान अहमद पुत्र जुम्मन निवासी समुद्रपुर शामिल है। पुलिस द्वारा इनकी गिरफ्तारी के लिए बहुत दबिश दी गई लेकिन इनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी। ना ही ये लोग न्यायालय में हाजिर हुए। तब न्यायालय ने इन आरोपियों के संपत्ति की कुर्की करने का आदेश जारी किया। जिसके क्रम में बुधवार सुबह पुलिस टीम दल बल के साथ मौके पर पहुंची। दोनों आरोपियों के घर कुर्की की कार्रवाई की।

इस संबंध में एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि बुधवार को कोर्ट के आदेश से जीयनपुर पुलिस ने दो फरार आरोपियों के घर कुर्क की गई। दोनों फरार आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

Post a Comment

0 Comments