आजमगढ़ः DM ने 1 मई से 30 जून तक बदले कार्यालयों के कार्य समय-जाने क्या है टाइमिंग


मनीष कुमार

आजमगढ़। जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट विशाल भारद्वाज ने निर्देश दिया कि 01 मई 2022 से 30 जून 2022 तक जनपद आजमगढ़ में कलेक्टर/ जिला मजिस्ट्रेट के अधीनस्थ सभी राजस्व/कार्यकारी मजिस्ट्रेटों के न्यायालयों/चकबन्दी न्यायालयों तथा राजस्व/फौजदारी अभिलेखागार, कलेक्ट्रेट का कार्य समय प्रातः 6.30 बजे अपरान्ह 12.30 बजे तक निर्धारित किया गया है।

इस बीच पूर्वान्ह 9.30 से 10.00 बजे तक मध्यावकाश (लंच ब्रेक) भी रहेगा। समस्त कार्यालय तथा कोषागार का कार्य समय पूर्ववत प्रातः 10.00 बजे से सायं 5.00 बजे तक रहेगा।

Post a Comment

0 Comments