पंकज सिंह
आजमगढ़। शहर कोतवाली पुलिस ने फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर लेखपाल की नियुक्ति लेने वाले जालसाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, फर्जी अनुसूचित जाति का जाति प्रमाण पत्र बनवा कर उसके आधार पर लेखपाल के पद पर नियुक्ति पाना जांच में अवैध पाए जाने पर बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी सुरेश जायसवाल द्वारा थाना कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया गया।
उ.नि. मधुसूदन चौरसिया मय हमराह कर्मचारीगण द्वारा गुरूवार को आरोपी अभिमन्यु कुमार ओझा पुत्र गोपाल जी ओझा नि0 बभनौली थाना गडवार जनपद बलिया को नेहरू हाल तिराहा के पास से करीब 12.30 बजे गिरफ्तार कर किया गया।

0 Comments