पंकज सिंह
आजमगढ़। बरदह पुलिस ने किशोरी को अगवाकर दुष्कर्म करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक 10 अप्रैल को बरदह थाना क्षेत्र के एक गांव से एक व्यक्ति द्वारा शिकायत की गयी कि बरदह थाना क्षेत्र के दशमडा गांव निवासी अवनीश पुत्र चन्द्रसेन व सकरामऊ निवासी देवानन्द पुत्र रामजतन ने मेरी 15 वर्षीय भतीजी को बहला-फुसलाकर कही भगा ले गये है। इस तहरी पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना प्रारम्भ की गई।
विवेचना के दौरान धारा 376 डी भादवि व धारा = पाक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई। गुरूवार को उ0नि0 सतीश कुमार यादव मय हमराह द्वारा मुकदमा से सम्बन्धित अभियुक्त अवनीश व देवानन्द को ब्रह्म बाबा मन्दिर नहर के पास समय दोपहर करीब एक बजे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

0 Comments