...तो आज कौन बनेगा सिकंदर-आजमगढ़ के दस सीटों के 114 उम्मीदवारों के भाग्य का होगा फैसला

पूर्व मंत्रियों की प्रतिष्ठा लगी दांव पर, सोशल मीडिया पर जमकर बयानबाजी


आजमगढ़। आज सुबह आठ बजे से ईवीएम प्रत्याशियों का भाग्य बांचने लगेंगी। दोपहर तक अधिकांश सीटों पर जीत-हार के रुझान भी स्पष्ट होने लगेंगे। इसे लेकर प्रत्याशियों के साथ ही उनके समर्थकों की धड़कनें भी बढ़ने लगी हैं। समर्थकों ने जीत के बाद की तैयारी कर ली हैं। लड्डुओं से लेकर पटाखों का इंतजाम किया जा रहा है।

7 मार्च को चुनाव के बाद से ही मतदाता वोटों के गणित में उलझे हुए थे लेकिन आज मतगणना के साथ ही स्थिति साफ हो जाएगी। साथ ही प्रदेश में किसकी सरकार बनेेगी, यह भी स्पष्ट हो जाएगा। मतगणना से पहले बुधवार देर रात तक मतदाता जीत हार को लेकर बाजी लगाते दिखे। प्रत्येक दुकान, चौराहे और गलियों में जीत-हार की ही चर्चाएं सुनाई दे रही हैं। ऐसे में परिणाम को लेकर जहां प्रत्याशियों की धड़कने तेज हो गई हैं। वहीं समर्थकों में भी बेचौनी है। समर्थकों में भी ऐसे लोगों की उत्सुकता ज्यादा बनी हुई है। जो खुलकर अपने प्रत्याशी के साथ थे और सोशल मीडिया पर जमकर बयानबाजी कर रहे थे क्योंकि उनका प्रत्याशी हारता है तो पांच साल तक राजनीतिक रंजिश का भी सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में विधानसभा चुनाव से प्रत्याशियों के साथ ही हजारों सक्रिय समर्थकों के चेहरों पर भी बेचौनी साफ पढ़ी जा रही है। अब देखना यह होगा कि आज का दिन किस प्रत्याशी को सिकंदर बनाता है।

दस विधान सभा के सीट के लिए कुछ 114 उम्मीदवार मैदान में है। सबसे ज्यादा उम्मीदवार दीदारगंज विधान सभा व सगड़ी में कुल 14 प्रत्याशी मैदान में है। मुबारकपुर व निजामाबाद में 13, फूलपुर पवई में 12, गोपालपुर में 11, लालगंज व अतरौलिया विधान सभा में 10, आजमगढ़ में 9 और मेहनगर में सबसे कम कुल 8 उम्मीदवार मैदान है।

आजमगढ़ सदर विधान सभा में जीत-हार किसकी होगी यह तो कुछ ही घंटों में इसका परिणाम आएगा। लेकिन राजनैतिक सर्व की माने तो यहां 40 साल से सपा विधायक दुर्गा प्रसाद यादव को भाजपा प्रत्याशी अखिलेश मिश्रा गुडडू ने सीधी टक्कर दी है। कांग्रेस के प्रवीण कुमार सिंह ने इस चुनाव में एक अलग छाप छोड़ी हैं। वहीं बसपा के सुशील कुमार ंिसह को भी पराम्परागत मतों का पूरा भरोसा है।

अतरौलिया में वर्तमान सपा विधायक संग्राम यादव को बसपा प्रत्याशी सरोज पांडे और भाजपा-निषाद पार्टी के प्रत्याशी प्रशांत सिंह से टक्कर मिल रही है। यहां सर्वे के अनुसार त्रिकोणीय मुकाबला हुई है। कांग्रेस सहित अन्य छोटे दलों ने लड़ाई को दिलचस्प बनाया है।

गोपालपुर में वर्तमान सपा विधायक नफीस अहमद को भाजपा के सतेन्द्र राय और बसपा के रमेश यादव सेे भरपूर चुनौती मिली है।

मुबारकपुर में सपा प्रत्याशी अखिलेश यादव, बसपा प्रत्याशी अब्बदुस्सलाम, भाजपा प्रत्याशी अरविंद जायसवाल व वर्तमान विधायक एआईएमआईएम प्रत्याशी शाह आलम गुडडू जमाली में चतुकोणीय लड़ाई माना जा रहा है।

सगड़ी में वर्तमान विधायक भाजपा प्रत्याशी वंदना सिंह, सपा प्रत्याशी एचएनसिंह पटेल, बसपा प्रत्याशी शंकर यादव में त्रिकोणीय लड़ाई है।

फूलपुर-पवई में सपा प्रत्याशी पूर्व सांसद रमाकांत यादव को भाजपा प्रत्याशी रामसूरत राजभर, बसपा के शकील अहमद से टक्कर मिल रही है।

लालगंज में वर्तमान बसपा विधायक आजाद अरिमर्दन को भाजपा प्रत्याशी पूर्व सांसद नीलम सोनकर से सीधी टक्कर मिल रही हैं। सपा के पूर्व विधायक बेचई सरोज ने लड़ाई को दिलचस्प बनाया है।

दीदारगंज में बसपा प्रत्याशी भूपेन्द्र सिंह मुन्ना, सपा प्रत्याशी कमलकांत राजभर व भाजपा प्रत्याशी कृष्णमुरारी विश्वकर्मा में त्रिकोणीय मुकाबला हैं। ओलमा कौंसिल के हुजैफा आमिर ने लड़ाई रोचक बनाया है।

मेहनगर में भाजपा की मंजू सरोज और सपा की पूजा सरोज के बीच कांटे का मुकाबला है बसपा के पंकज ने लड़ाई को त्रिकोणात्मक बना दिया है। कांग्रेस की निर्मला भारती सहित अन्य ने भी अपनी उपस्थित दर्ज कराने की भरपूर कोशिश की है।

निजामाबाद में वर्तमान सपा विधायक आलमबदी को बसपा के डा. पीयूष कुमार सिंह यादव व भाजपा के मनोज यादव सेे कांटे की टक्कर मिल है।

Post a Comment

0 Comments