सावधान! अगर कृषकों ने यह नहीं किया तो नहीं मिलेगा PM किसान सम्मान निधि



आजमगढ़। उप कृषि निदेशक मुकेश कुमार ने जनपद के कृषक बन्धुओं को सूचित किया है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत लाभ प्राप्त करने वाले सभी किसानों को अब ई-केवाईसी करानी होगी, अन्यथा किसान सम्मान निधि से वंचित हो सकते हैं। नवीन व्यवस्था के अनुसार पात्र सभी लाभार्थी पीएम किसान पोर्टल पर स्वयं अथवा जनसेवा केन्द्र के माध्यम से अपना ई-केवाईसी करा लें।

पोर्टल पर जाकर चुनें ई-केवाईसी का विकल्प 

उप कृषि निदेशक ने बताया कि नवीन व्यवस्था के अनुसार पीएम किसान सम्मान योजना पोर्टल www.pmkisan.gov.in पर एक नया लिंक ई-केवाईसी के नाम से खोल दिया गया है। किसान भाई उक्त पोर्टल पर जाकर ई-केवाईसी का विकल्प चुनें। इस पर सम्बन्धित किसान का आधार कार्ड नम्बर मांगा जायेगा, इसे भरने के बाद किसान के मोबाइल पर ओटीपी आएगा, पोर्टल पर ओटीपी भरकर सबमिट किया जायेगा। इसके बाद प्रक्रिया पूरी हो जायेगी। उप कृषि निदेशक आजमगढ़ ने यह भी अवगत कराया कि किसान भाई अपने बैंक खाते से भी अपने आधार को लिंक कराने के बाद नेशनल पेमेंट कारपोरेशन ऑफ इंडिया पर भी पंजीकृत कराना चाहिए। योजनान्तर्गत नवीन/पूर्व पंजीकृत कृषक बन्धुओं से अपील है कि वह दिनांक 31 मार्च 2022 के पूर्व अनिवार्य रूप से अपना ई-केवाईसी करा लें, जिससे वे योजनान्तर्गत आगामी किस्तों का लाभ प्राप्त कर सकें और उन्हें भविष्य में कोई कठिनाई न हों।

ई-केवाईसी आप्शन पर करें क्लिक

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम किसान) ने सभी पंजीकृत किसान भाईयों को सूचित किया है कि पीएम किसान पोर्टल पर ई-केवाईसी सत्यापन प्रक्रिया हेतु पीएम किसान पोर्टल पर जायें। ई-केवाईसी आप्शन पर क्लिक करें। स्क्रीन पर प्रदर्शित “कैप्चा“ का विवरण दर्ज करें। अपना आधार रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर दर्ज करें। आधार रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर दर्ज करने पर आपके मोबाइल नम्बर पर एक ओटीपी जायेगा। ओटीपी दर्ज करें। ओटीपी सत्यापन हेतु सबमिट बटन दवायें। “eKYC is successfully submitted” मैसेज स्कीन पर दिखायी देगा। यदि आपका ई-केवाईसी पहले से ही हो चुका है तो “eKYC is already done” का मैसेज दिखेगा।
 बायौमैट्रिक सत्यापन करायें।

आधार से मोबाइल नंबर जरूर करा ले सत्यापित

बायोमैट्रिक सत्यापन प्रक्रिया आपके निकटतम जन सेवा केन्द्र पर यह सुविधा उपलब्ध है। जिन किसानों के मोबाइल नम्बर पर आधार पंजीकृत नही है अथवा सत्यापन करते समय ओटीपी नही आ रहा है, वह जन सेवा केन्द्र पर जाकर बायौमैट्रिक सत्यापन करायें। ई-केवाईसी आप्शन पर क्लिक करें। बायोमैट्रिक सत्यापन हेतु “Finger” आप्शन चयन करें। पीएम किसान पोर्टल पर पंजीकृत आधार नम्बर दर्ज करें। स्क्रीन पर प्रदर्शित “कैप्चा“ का विवरण दर्ज करें। “Captcha for eKYC” दबायें। पुनः आधार संख्या दर्ज करें। मोबाइल नम्बर दर्ज करने के उपरान्त बायौमैट्रिक मशीन पर उंगली दबायें। सफलता पूर्वक सत्यापन के बाद “eKYC is successfully submitted” प्रदर्शित होगा।

Post a Comment

0 Comments