मनीष कुमार
आजमगढ़। यूपी में भाजपा के प्रचंड जीत एवं पूज्य योगी आदित्यनाथ महाराज के पुनः मुख्यमंत्री बनने के शुभ उपलक्ष्य में पौहारी बाबा मंदिर सरैया रत्नावे आजमगढ पर भव्य हवन-पूजन का आयोजन किया गया ।
इस दौरान डॉ. पशुपतिनाथ सिंह ने कहा कि 18वीं विधान सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड जीत मिली है। जिसके कारण सीएम योगी आदित्यनाथ दुबारा प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने जा रहे है। आज यहां वैदिक मंत्रों के बीच हवन-पूजन कर ईश्वर से उनके दीर्घायु होने की कामना की गई है।
हवन-पूजन के कार्यक्रम में पौहारी बाबा मंदिर के अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद सिंह ब्लाक प्रमुख कोयलसा, संतोष यादव पूर्व मंडल अध्यक्ष, रमाशंकर वर्मा, प्रमोद पाण्डेय, बृजेश सिंह, दीपक सिंह, शंकर सिंह, संतोष पांडे, अंकित गुप्ता जिपंस, अवधेश उपाध्याय, संतोष उपाध्याय, बृजेश सिंह , अजय सिंह, रामू उपाध्याय, रामा सिंह, जिया लाल वर्मा, संजय जायसवाल अनिल चौबे, दीपक मोदनवाल, जितेंद्र दुबे, संजय वर्मा, प्रधान बढया महावीर, भगवत दत्त, सोनू समेत दर्जनों लोग शामिल हुए।

0 Comments