आजमगढ़। जिला महिला चिकित्सालय के आवासीय परिसर के एक मकान से सीएमएस मंजुला सिंह हाथ में झाड़ू लेकर निकली तो उनके पीछे डा. अमिता अग्रवाल, डा. अशोक पटेल व डा़ विनय सिंह यादव भी चल पड़े। फिर स्टाफ नर्स छाया राय, स्मिृता राय, ममता यादव, दुर्गावती शर्मा सोनी यादव फिरोज अहमद, शमीम अहमद अब्दुल्ला, अनुष कुमार दूबे भी हाथ में झाडू़ लेकर सफाई अभियान में शामिल हो गए।
कैम्पस व पार्क की हुई सफाई
जी हां बात हो रही मातबरगंज स्थित जिला महिला चिकित्सालय की। गुरूवार की सुबह करीब 6 बजे सीएमएस के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया। इस अभियान में चिकित्सालय कैम्पस व पार्क की जमकर सफाई की गई। अभियान करीब दो घंटे चला। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अक्षीक्षक मंजुला सिंह ने कहा कि जिलाधिकारी के प्रेरणा से आज सुबह स्टाफ नर्स के सहयोग से चिकित्सालय परिसर सफाई अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि बीमारी से बचने के लिए आप जहां रहते है उसके आस-पास के क्षेत्र पूरी तरह से साफ-सुथरा रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि सफाई अभियान अस्पताल प्रशासन द्वारा बीच-बीच में चलता रहेगा। जिससे कैम्पस की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से दुरूस्त रहे।
डीएम के दौरे का असर
बुधवार को महिला चिकित्सालय परिसर में डीएम अमृत त्रिपाठी ने निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने चिकित्सालय परिसर जगह-जगह गंदगी मिलने पर काफी नाराज हुए। इसके बाद उन्होंने परिसर की दीवालों को पेंट कराकर सफाई एवं स्वच्छता से संबंधित फोटो व स्लोगन लिखवाने को निर्देशित किया था। जिसका परिणाम यह रहा कि अस्पताल प्रशासन आज सुबह ही सफाई अभियान में जुट गया।
0 Comments