चेकिंग के दौरान दो छात्रों के पास मिला मोबाइल, एफआईआर के निर्देश
शरद गुप्ता
आजमगढ़। पूरे उत्तर प्रदेश समेत आजमगढ़ में भी माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित इंटरमीडिएट और हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा गुरुवार से शुरू हो गई है। सुबह प्रथम पाली में हाई स्कूल की परीक्षा शुरू हुई। सुबह 8.00 बजे शुरू होने वाले परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षार्थियों की परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश पत्र चेकिंग के बाद प्रवेश दिया गया। इस दौरान के विद्यालय के दो छात्रों के पास मोबाइल पाये जाने पर एफआईआर के निर्देश दिए गए है।
स्टेटिक मजिस्ट्रेट के निगरानी में खुला प्रश्नपत्र
जिले के 279 केंद्र पर सुबह 8.00 बजे से बोर्ड की परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा में शामिल होने के लिए 7.00 बजे से ही परीक्षार्थी अपने अपने केंद्र पर पहुंच गए। प्रथम पाली में हाईस्कूल की हिंदी विषय परीक्षा थी। परीक्षार्थियों के चेकिंग की गई प्रवेश पत्र देखने के बाद एक-एक करके सभी को उनके कक्ष में भेजा गया। स्टेटिक मजिस्ट्रेट के निगरानी में प्रश्न पत्र का बंडल खोला गया। इसके बाद परीक्षार्थियों को दिया गया।
दो छात्रों के पास से मिला मोबाइल
परीक्षा सकुशल संपन्न हो इसके लिए जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य अपनी टीम के साथ कई विद्यालयों का भ्रमण किए। साथ ही परीक्षा में लगे मजिस्ट्रेट भी परीक्षा का हाल जानने के लिए केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंचे। जिलाधिकारी अनुराग आर्य ने बताया कि परीक्षा को सकुशल कराने के लिए 22 जोनल 44 सेक्टर और 279 स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाए गए है। सभी केन्द्रों पर 100 प्रतिशत कैमरे चल रहे है। पूरी निगरानी के बीच परीक्षा हो रहा है एक विद्यालय में दो छात्रों के पास मोबाइल पाया गया जिनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए है।


0 Comments