आजमगढ़ः मिल के दूर कर दें हम तीरगी जमाने की...



प्रवीण कुमार उपाध्याय

निज़ामाबाद/आज़मगढ़। मिल के दूर कर दें हम तीरगी ज़माने की,इक दिया जलाओ तुम इक दिया जलायें हम!नवाज आज़मी के इस आगाज़ के साथ शनिवार की शाम में साहित्य से दोस्ती पुस्तक केंद्र परसहा, में होली मिलन एवं शिक्षा के महत्व विषय पर भव्य समारोह का आयोजन इस्कफ़ की तरफ से किया। रंग गुलाल की जगह फूलों की पंखुड़ियों की वर्षा कर सभी का स्वागत किया गया। डॉ पंकज पाठक, डॉ सुप्रिया पाठक (दोनों एमडी पति,पत्नी) दलीप कुमार मौर्य राजकीय एलटी शिक्षक और जीओलॉजिकल टेक्नोलॉजी से आईआईटी रुड़की में अध्ययनरत निशांत पांडेय को बैच लगाकर जोरदार स्वागत किया गया।

अब यकीन वालों को ही आजमाना

गोष्ठी में चंद्रेश यादव ने कहा कि जो चुनौतियों का सामना किये, अंधेरों में दिया जलाया वे नाम इतिहास के पन्नो में दर्ज हैं। शिक्षा वह है जो सच को सच और झूठ को झूठ बोल सके। रामनयन चौहान ने कवि अंदाज में कहा कि आइनो को आइना क्या सिखाना, अब आइनादारों को सिखाना है। बहुत यकीन कर चुके अब यकीन वालों को ही आजमाना है।



रंग गुलाल की जगह फूलों से स्वागत

कवि राजनाथ यादव ने कहा कि जिन्ना वाला जिन्न लोग जगाने लगे हैं, चाइना और पाकिस्तान घुमाने लगे है। शायर मैकस आज़मी ने होली गीत जिनको देखे नैना तरस गये, उनका भी दीदार हुआ है फागुन में,नई हैं कलियां हैं नये पत्ते नया है रूप, पेड़ों का श्रृंगार हुआ है फागुन में। कमला सिंह तरकस ने कहा कि सामाजिक परिवर्तन हेतु कुछ नया करना पड़ता है और पुरानी परंपराओं रूढ़ियों को छोड़कर आगे बढ़ना होता है। सर्वसमाज के बीच रंग गुलाल की जगह फूलों से स्वागत एक अनोखी पहल परसहा गांव में सुरु हुई है। ऐसी पहल से सर्वसमाज को जोड़ने में बहुत मदद मिलेगी।

सद्भाव पर दिए संदेश को सुनाया

परसहा गांव निवासी डॉ सुप्रिया पाठक ने कहा कि कोई महिला अपने को कमजोर न समझे। हर महिला को गांव, क्षेत्र में शिक्षा से जागरूक होना अनिवार्य है। महिला एक अच्छे इंसान के साथ ही अच्छी माँ, बहन, पत्नी बनकर समाज सेवा करने का अच्छा फर्ज निभाये। मुख्य अतिथि इस्कफ़ प्रांतीय कमेटी सदस्य शाहनवाज खान के न आने पर उनका होली और सद्भाव पर दिए संदेश को सुनाया गया।

ये लोग भी रहे शामिल

गोष्ठी की अध्यक्षता वयोवृद्ध रिटायर अध्यापक दीपचंद पांडेय ने तो संचालन जितेंद्र हरि पांडेय ने किया। बड़ी संख्या में जुटे विभिन्न तपके के लोगों का धन्यवाद कॉमरेड हरिमंदिर पांडेय ने किया। गोष्ठी को मो.शेख ओबैदुल्ला, निशांत पांडेय, मसीहुद्दीन संजरी आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर निज़ामाबाद बार संघ अध्यक्ष ख़लीकूज़मा, दलीप कुमार मौर्य, बैजनाथ यादव, राजीव कुमार यादव, हरिगेंन राम, लालचंद यादव, राजनरायन, सफीक अहमद, सालिम दाउदी, रामप्रसाद यादव, इन्द्रविजय पाठक, गुलाम अम्बिया, डॉ ज़फर आलम, तूफानी राम, रामसूरत यादव, कवलपत्ति, मंजू, सविता आदि लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments