आजमगढ़: ...और जब डीएम पैदल ही करने लगे शहर का भ्रमण-फिर जाने क्या हुआ!


आजमगढ़। जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने बुधवार की सुबह जजी के मैदान से पुलिस लाइन एवं कलेक्ट्रेट चौराहा होते हुए अग्रसेन चौराहे से रोडवेज आजमगढ़ परिसर का पैदल भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।

नालियों को साफ कराने का निर्देश

जिलाधिकारी ने भ्रमण के दौरान अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिये कि जहॉ पर गन्दगी है, वहॉ की साफ-सफाई कराना सुनिश्चित करें तथा जाम हुई नालियों को तत्काल साफ कराना सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा की नालियो पर टूटी हुई पटिया को हटवा कर तत्काल नयी पटिया लगाना सुनिश्चित करे।

आलमारी टाइप बनेगा नेकी का बाक्स

उन्होने कहा कि रोड के किनारे लगी हुई दुकानों को एक जगह चिन्हित कर उन सभी दुकानों को वहॉ शिफ्ट करायें। जिलाधिकारी ने ईओ नगर पालिका को निर्देश दिया कि रिक्शा स्टैण्ड को साफ करा कर कलर पेन्ट कराना सुनिश्चित करें। इसी के बगल मे स्थापित नेकी के बाक्स को और अच्छा आलमारी टाइप मे बना कर कई खानो मे बांट दे। इसी के साथ जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जो कपड़े यहा आते है, उसे धोबी से धुलवाकर एवं प्रेस कराकर जरूरत मन्दो मे वितरित कराया जाए।



रोडवेज परिसर में मिला गंदगी का अंबार

इसी के साथ ही रोडवेज परिसर आजमगढ़ में बने शौचालय में व्याप्त गन्दगी को देखकर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए आरएमओ को निर्देश दिया कि उसे तत्काल साफ कराना सुनिश्चित करे। उन्होने चौकी इंचार्ज रोडवेज को निर्देश दिया कि रोडवेज पर आटो रिक्शा से लगने वाले जाम की समस्या को दूर करें एवं आटो रिक्शा को रोड पर खड़ा न होने दें।

गीले व सूखे कूड़े को अलग रखने का निर्देश

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिन होटलों एवं दुकानदारों द्वारा अपने दुकान एवं होटलों के अगल-बगल गन्दगी किया गया है, उनकों चिन्हित करते हुए उनसे सफाई कराना सुनिश्चित करें तथा उनको निर्देशित करें कि अपने होटलों एवं दुकानों के सामने गीला एवं सूखे कूड़े के लिए बड़े डस्टबिन रखवाना सुनिश्चित करें।

तत्काल हटे नालों पर से अतिक्रमण

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया कि सड़कों के किनारे नालों पर किये गये अतिक्रमण को हटाना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 आजाद भगत सिंह, एसडीएम न्यायिक सदर/ईओ नगर पालिका आजमगढ रवि कुमार, एसडीएम विशाल कुमार, जिला युवा कल्याण अधिकारी राजनेति सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments