आजमगढ़ः आत्महत्या को उकसाने के आरोप में पत्नी-ससुर गिरफ्तार



पंकज सिंह
आजमगढ़। जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र के कस्बा फत्तेहपुर में पति की लाश पोल्टी फार्म में रस्सी के सहारे लटका मिला था। उसके जेब में मिले सुसाइट नोट में आत्महत्या के लिए अपनी पत्नी और ससुर को जिम्मेदार ठहराया था। मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। गुरूवार को पुलिस ने पत्नी प्रिंसी उर्फ निधि राय पत्नी विवेक राय (मृतक की पत्नी) निवासी ग्राम कस्बा फत्तेहपुर व अरविन्द राय पुत्र रामनयन राय (मृतक के ससुर ) निवासी ग्राम पटवथ कौतू थाना बिलरियागंज को बस स्टेण्ड कस्बा सरायमीर से समय करीब 10.25 बजे गिरफ्तार कर चालान किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments