आजमगढ़। विधान परिषद चुनाव की नामांकन प्रक्रिया को सोमवार का अंतिम दिन हैं। आज सभी उम्मीदवार अपना नामांकन जमा करेंगे। जिससे कलक्ट्रेट में नामांकन करने वाले उम्मीदवार की भीड़ रहेगी। नामांकन को लेकर कलक्ट्रेट के मुख्य द्वार से लेकर अंदर तक पुलिस बल तैनात रहेगा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य पद चुनाव के लिए आज नामांकन जमा करने का अंतिम दिन है। 15 मार्च से नामांकन प्रक्रिया चल रही है लेकिन अभी तक सिर्फ एक ही उम्मीदवार ने अपना नामांकन जमा किया है। जबकि 11 लोग नामांकन पत्र खरीद चुके हैं। नामांकन का अंतिम दिन होने के चलते आज कलक्ट्रेट में नामांकन के लिए उम्मीदवारों की भीड़ रहेगी। नामांकन प्रक्रिया को सकुशल संपन्न कराने के लिए कलक्ट्रेट में बैरिकेडिग के साथ ही पुलिस बल तैनात किया गया है।
नामांकन सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक
जिलाधिकारी न्यायालय में नामांकन प्रक्रिया सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक जारी रहेगी। नौ अप्रैल को जिले की दो नगर पालिका परिषद और 22 विकास खंड मुख्यालयों पर मतदान नौ अप्रैल को संपन्न कराया जाएगा। जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। बताया कि 16 अप्रैल से पहले निर्वाचन पूर्ण कर लिया जाएगा। दोनों नगर पालिका परिषद और 22 विकास खंडों के कुल 4236 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इसमें 84 जिला पंचायत सदस्य, 2101 क्षेत्र पंचायत सदस्य, 1856 ग्राम प्रधान, 179 नगर निकायों के सभासद और 14 सांसद, विधायक और विधान परिषद सदस्य शामिल हैं।
0 Comments