मुकेश सिंह
मेहनगर/आजमगढ़। स्थानीय तहसील मेहनगर के गंजोर गांव में भाजपा कार्यकर्ता कमलेश वर्मा को दबंगों द्वारा लाठी और डंडों से पीटकर घायल कर दिया। प्रतिदिन की भांति सब्जी बेचकर शाम को घर आ रहा था , घर से कुछ ही दूरी पर गांव के ही कुछ लोगों द्वारा उसे रोक कर गाली गलौज देते हुए कमल के फूल पर वोट क्यों दिए हों। यह कहते हुए मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री को अभद्र टिप्पणी करते हुए लाठी और डन्डा से पीट कर लहूलुहान कर दिया।
जब तक गांव वाले चीख पुकार की आवाज सुनकर दौड़े तब तक ये लोग मारकर कर फरार हो गए, परिजनों ने आनन-फानन में सीएचसी मेहनगर ले गए जहां पर चिकित्सकों ने हालत को गम्भीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने चंदन यादव पुत्र रामदुलारे यादव, राजबहादुर यादव गंजोर और दो अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
0 Comments