आजमगढ़। भाजपा एमएलसी यशंवत सिंह ने बेटे विक्रांत सिंह रिशू ने सोमवार को आजमगढ़-मऊ, एमएलसी चुनाव में निर्दलीय नामांकन पत्र दाखिल कर जिले की सियासी पारा बढ़ा दिया हैं। भाजपा ने यहां से फूलपुर के पूर्व विधायक अरूणकांत यादव को प्रत्याशी घोषित किया है।
सोमवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य विक्रांत सिंह रिशू ने अपना नामांकन पत्र निर्दलीय दाखिल किया है। उन्होंने कहा कि पिता जी के राजनीति (भाजपा) में होने से पार्टी उन्हें टिकट नहीं दे रही है। जब जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए टिकट मांगा तो मुझे जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने से रोका गया। जबकि मैने पिछले चुनाव में दस हजार वोटों से जीत हासिल कर जिला पंचायत सदस्य चुना गया था। इसके बावजूद मुझे रोका गया। एमएलसी के चुनाव में भी मुझे पिता जी की वजह से टिकट नहीं दिया गया। ऐसे में मुझे स्वयं अपना राजनैतिक रास्ता बनाने के लिए निर्दलीय ही चुनाव लड़कर विजय हासिल करने का मन बना लिया है। मैने आजमगढ़ और मऊ दोनों जिलों में जनसेवा किया है जिसके दम पर इस चुनाव में जीत जरूर मिलेगी।
0 Comments