बलिया। पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने तीन सिपाहियों को लाइनहाजिर कर दिया है। इसमें बैरिया थाने के 2 व दोकटी थाने के एक सिपाही शामिल है। एसपी ने यह कार्रवाई उक्त पुलिस कर्मियों के पदीय कर्त्तव्य के प्रतिकूल कृत्य की वजह से की है।
बताया जा रहा है कि बैरिया और दोकटी थाना बिहार के बार्डर तक कवर करता है। आये दिन शराब व लाल बालू का अवैध धंधा करने वालों को पुलिस पकड़ती रही है। बावजूद इसके पूरी तरह रोक नहीं लग पा रही है। सूत्रों की मानें तों शराब तस्करों से सांठगांठ के आरोप में ही बैरिया थाने के सिपाही प्रवीण कुमार निर्मल व चंद्रशेखर आजाद तथा दोकटी थाने पर तैनात सिपाही लवकेश पाठक को लाइनहाजिर किया गया है।
0 Comments