सत्ता में आने पर बढ़ेगा एमएसपी, कर्मचारियों के लिए बनेगा आयोगः मायावती



अलीगढ़। अलीगढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि उनकी सरकार सत्ता में आती है तो गन्ना सहित अन्य फसलों की एमएसपी को बढ़ाया जाएगा। सरकारी कर्मचारी आए दिन अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करते हैं। उनके लिए एक आयोग का गठन किया जाएगा। वहीं, सपा, कांग्रेस, भाजपा पर करारा हमला किया। सपा राज को गुंडागर्दी वाला राज कहा और भाजपा को जातिवादी राज और कांग्रेस को अहंकारी राज करने वाली पार्टी बताया। रविवार को नुमाइश मैदान में अलीगढ़ मंडल की 17 विधानसभाओं की संयुक्त रैली को मायावती ने 30 मिनट तक संबोधित किया।

उन्होंन कहा कि अब सपा व भाजपा सरकार से जनता दुखी है। सपा में गुंडे और माफिया का बोलबाला रहा है। दंगा कराने वाले यहां ज्यादा हैं। विकास के कार्य भी यहां विशेष क्षेत्र में हुए हैं। दलितों के साथ सौतेला व्यवहार हुआ है। पूर्व में अखिलेश सरकार में दलितों का आरक्षण खत्म कर दिया गया था। इसकी व्यवस्था बसपा ने की थी। पदन्नति का बिल भी फाड़ दिया। कोर्ट के निर्णय की आड़ में दलितों का डिमोशन किया गया।

Post a Comment

0 Comments