कांग्रेस के स्टार प्रचारक कन्हैया कुमार पर लखनऊ कार्यालय में फेंकी गई स्याही



लखनऊ। कांग्रेस मुख्यालय पर मंगलवार को स्टार प्रचारक कन्हैया कुमार पर कुछ लोगों ने स्याही फेंक दी। स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ कर पिटाई कर दी। घटना के बाद काफी देर तक र्कांग्रेस मुख्यालय में हंगामा होता रहा। कन्हैया कुमार लखनऊ सेंट्रल सीट के कांग्रेस उम्मीदवार सदफ जफर के नामांकन में हिस्सा लेने आए है। अभी तक किसने और क्यों स्याही फेंकी यह पता नहीं चल सका है।

लखनऊ सेंट्रल सीट से एक्ट्रेस और सोशल एक्टिविस्ट सदफ जफर चुनावी मैदान में हैं। वह फिल्म ’ए सूटेबल बॉय’ में अभिनेत्री का रोल निभा चुकी हैं। इस फिल्म में उनके अभिनय की खूब तारीफ हुई थी। इस वक्त वह अपने दो बच्चों के साथ लखनऊ में रह रही हैं। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शन के दौरान यूपी पुलिस ने उन्हें लखनऊ से गिरफ्तार भी किया था। सदफ जफर फिलहाल दंगा फैलाने और हत्या करवाने के आरोप में गिरफ्तारी के बाद जमानत पर जेल से बाहर हैं।

Post a Comment

0 Comments