आजमगढ़ से शिव गोविन्द सिंह को मिला आप का टिकट




आजमगढ़। आम आदमी पार्टी के आज घोषित उम्मीदवारों में तीन टिकट जिले के विधान सभा सीट से मिला है। आजमगढ़ सदर सीट से शिव गोविन्द सिंह को टिकट मिला है। इस पर आठ बार से सपा विधायक दुर्गा प्रसाद यादव विधायक है। पिछली बार उन्होंने भाजपा प्रत्याशी अखिलेश मिश्रा गुड्डू का हराया था। फूलपुर पवई विधान सभा सीट से दुर्ग विजय सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। जबकि दीदारागंज से नेमबुलाल को प्रत्याशी घोषित किया गया है।

Post a Comment

0 Comments