आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर धु्रव सिंह के समक्ष जिला कार्यालय पर आजमगढ़ सदर विधानसभा से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी शिव गोविन्द सिंह ने आम आदमी पार्टी को छोड़कर पुनः भाजपा में शामिल हुए।
भाजपा के विकास नीतियों से बदला निर्णयः शिव गोविन्द सिंह
भाजपा जिला कार्यालय पर प्रेस वार्ता के दौरान आम आदमी पार्टी के आजमगढ़ सदर विधानसभा प्रत्याशी शिव गोविन्द सिंह ने कहा कि हमें लगा कि वर्तमान परिस्थितियों में भाजपा ही उत्तर प्रदेश का सर्वांगीण विकास कर सकती है। भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जो जनता के हित की सोचती है स्वच्छ व निर्मल प्रशासन दे सकती है भाजपा ही युवाओं बेरोजगारों के विकास का कार्य कर सकती है इसलिए मैंने अपना निर्णय बदला और आज मैं आम आदमी पार्टी को छोड़कर पुनः भाजपा को समर्थन देने के लिए भाजपा में वापसी कर रहा हूं।
हमारी वार्ता से सहमत हुएः धु्रव कुमार सिंह
जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव कुमार सिंह ने कहा कि शिव गोविन्द सिंह जो पहले भाजपा में थे लेकिन टिकट वितरण के समय आम आदमी पार्टी से टिकट पाकर आजमगढ़ सदर सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी बने। हमने इनसे लगातार वार्ता किया और उनको समझाया कि यह चुनाव देश हित, प्रदेश हित, व जनपद के विकास और सुशासन का है आजमगढ़ सदर में जो 37 वर्षों से भ्रष्टाचारी विधायक बैठे हैं उनको हटाने का मामला है। हमारी बात से वह सहमत हुए और आज वह आम आदमी पार्टी को छोड़कर पुनः भाजपा में शामिल हो गए हैं। हम शिव गोविन्द सिंह का भाजपा में वापसी पर स्वागत व अभिन्नदन करते हैं। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह जिला मीडिया प्रभारी विवेक निषाद, मृगांक शेखर सिन्हा, राकेश सिंह, विशाल श्रीवास्तव वह कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0 Comments