घर से लापता 6 वर्षीय बालिका का मिला शव-जांच में जुटी पुलिस



बलिया। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के रामपुर महावल में शनिवार की सुबह एक छह वर्षीय बालिका का शव मिलते ही हड़कम्प मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के साथ पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।


घर से गायब हुई थी अनन्या

जानकारी के अनुसार, सुरेश की छः वर्षीय पुत्री अनन्या शुक्रवार को घर से गायब थी। परिवार वाले उसे खोजने की काफी कोशिश किये, लेकिन कहीं पता नहीं चल पाया। शनिवार की सुबह अनन्या का शव शहर कोतवाली क्षेत्र के मनसा बाबा स्थान के पास एक अहाते में शनिवार की सुबह आसपास के लोगों ने देखा।


मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

इसकी सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ पहुंचे पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ व कोतवाल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उधर, फारेंसिक टीम भी जांच पड़ताल कर साक्ष्य लिया।

Post a Comment

0 Comments