चुनावी महासंग्राम के जोड़-तोड़ खेला में इक्वल पर भाजपा



लखनऊ। चुनावी शंखनाद के बाद राजनीतिक दलों के बीच विधायकों और विधान परिषद सदस्यों को तोड़ने के खेला चल पड़ा है। शुरुआती दौर में बीस पड़ने वाली भाजपा अब 11-11 से बराबरी पर आ गई। भाजपा ने बीते तीन महीने में सपा, बसपा और कांग्रेस के 11 एमएलसी और विधायकों को भाजपा में शामिल कराया है। वहीं भाजपा के 11 विधायकों और मंत्रियों ने पार्टी छोड़ी है। इनमें से 4 MLA सपा और एक MLA रालोद में शामिल हो चुके है।

भाजपा में सपा, बसपा व कांग्रेस के 11 MLC-MLA 

भाजपा ने कांग्रेस के सात विधायकों में से रायबरेली से अदिति सिंह, हरचंदपुर रायबरेली से राकेश प्रताप सिंह और बेहट सहारनपुर से नरेश सैनी भी भाजपा में शामिल हो गए है। बसपा विधायक वंदना सिंह भी भाजपा में शामिल हो चुकी है। सपा के विधान परिषद सदस्य नरेंद्र सिंह भाटी, शतरुद्र प्रकाश, सुभाष पासी, रमा निरंजन, रविशंकर सिंह पप्पू और सीपी चंद्र को भाजपा में शामिल कराया है। फिरोजाबाद से सिरसागंज से सपा विधायक हरिओम यादव ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

4 MLA  सपा में और 1 MLA रालोद में शामिल

वहीं भाजपा छोड़कर सपा में शामिल होने वाले विधायकों में खलिलाबाद संतकबीर नगर से जय चौबे, सीतापुर सदर से राकेश राठौर, नानपारा बहराइच से माधुरी वर्मा और बुलंदशहर से के.के. शर्मा के नाम शामिल है। मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट से भाजपा विधायक अवतार सिंह भडाना भी भाजपा छोड़कर रालोद में शामिल हो गए है। जबकि पडरौना कुशीनगर से विधायक एवं प्रदेश सरकार में मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, मऊ के मधुबन से विधायक एवं मंत्री दारा सिंह चौहान, बांदा के तिंदवारी से भाजपा विधायक ब्रजेश प्रजापति, कानपुर देहात के बिल्लौर से भगवती प्रसाद सागर, शाहजहांपुर की तिलहर से रोशन लाल वर्मा, मऊ की मधुबन से दारा सिंह चौहान, औरेया की बिधूना से विनय शाक्य भाजपा छोड़ चुके है।

Post a Comment

0 Comments