आजमगढ़ में दुर्गा के 9 का तिलस्म तोड़ पाएंगे प्रवीण



आजमगढ़। आजमगढ़ सदर से सपा सरकार के पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव लगातार 8 बार से विधायक बन रहे है उन्हें अब 9वीं बार जीत का तड़का लगाना है। इस चुनावी महासंग्राम में जिले के सबसे होनहार युवा प्रवीण कुमार सिंह को कांग्रेस पार्टी ने आजमगढ़ से उम्मीदवार घोषित किया है। इस सीट पर सपा सरकार के पूर्व परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव लगातार जीत दर्ज कर रहे है। पिछले चुनाव में भाजपा के अखिलेश मिश्रा ने इस सीट पर अब तक भाजपा उम्मीदवारों से ज्यादा मत पाने के बावजूद हरा नहीं सके। हालांकि भाजपा ने उन्हें अभी अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है लेकिन वे प्रचार में जुट कर इस बार जीत का दावा कर रहे है। आजमगढ़ सदर सीट पर 1989 से अब तक हमेशा से ही समाजवादी विचारधारा से ओत-प्रोत दुर्गा प्रसाद यादव विधायक चुने जा रहे है। इस बार भी चुनावी घोषणा के पहले बड़ी रोड शो कर जीत का दावा किया है।

कांग्रेस पार्टी ने इस बार होनहार नेता प्रवीण कुमार सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है। प्रवीण पिछले कई वर्षो से राजनीति में सक्रिय है लेकिन जिले के राजनीति में चर्चा में तब आए जब कांग्रेस ने इन्हें जिलाध्यक्ष घोषित किया। पिछले एक वर्ष में लगातार पार्टी के नए और पुराने कार्यकर्ताओं में जोड़कर जिले में मृत पड़ी कांग्रेस को जिंदा किया है। इस नेतृत्व कौशल से उत्साहित प्रवीण भी चुनाव जीतने का दावा कर रहे है।

Post a Comment

0 Comments