बलिया में हुक के सहारे लटकी मिली विवाहिता-जांच में जुटी पुलिस



बलिया। बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के पिपरपाती गांव निवासी एक विवाहिता की लाश उसके कमरे में फंदे से लटकती मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि रेवती थाना क्षेत्र के मुनिछपरा गांव निवासी खुशबू (28) की शादी 26 नवम्बर को बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के पिपरपाती निवासी बरमेश्वर नाथ ओझा के साथ हुई थी। सोमवार की सुबह खुशबू का कमरा नहीं खुला तो परिजनों ने आवाज दी, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। लोगों ने अंदर झांककर देखा तो खुशबू की लाश कमरे के अंदर पंखे के हुक के सहारे फंदे से लटकी दिखी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर लाश को कब्जे में लेकर छानबीन कर रही है।

छेड़कानी का आरोपी गिरफ्तार

बलिया। दुबहड़ पुलिस ने धारा 354 (क) आइपीसी व 7/8 पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय कर दिया। अभियुक्त विजय गोड़ पर एक अवयस्क लड़की का हाथ पकड़ कर छेड़छाड़ करने का आरोप है। पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। सोमवार को उप निरीक्षक हनुमान प्रसाद मय हमराही फोर्स ने मुखबिर की सूचना पर जनाड़ी तिराहे से विजय गोड़ को गिरफ्तार कर लिया।

Post a Comment

0 Comments