लुधियाना जिला कोर्ट में धमाका, 2 की मौत 5 घायल




लुधियाना। जिला कोर्ट में धमाके से दो लोगों के मारे जाने की खबर है। जिला कोर्ट के दूसरे फ्लोर पर हुए इस धमाके में पांच अन्य लोगों के घायल होने की भी जानकारी मिली है। हालांकि, यह धमाका क्यों हुआ, किसने किया इन सब बार में अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। खबरों के मुताबिक, धमाका इतनी जोरदार था कि आसपास की इमारतों तक भी इसका असर देखने को मिला। लुधियाना जिला कोर्ट कॉम्पलेक्स की छह मंजिला इमारत के दूसरे माले पर यह धमाका हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धमाका दोपहर 12 बजकर 20 मिनट के आसपास हुआ है।

अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि यह बम धमाका या फिर कुछ और। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज वकीलों की हड़ताल होने की वजह से ज्यादा जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कोर्ट कॉम्पलेक्स में मौजूद वकील दावा कर रहे हैं कि यह बम धमाका ही है। हालांकि, पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है और फिलहाल पूरे इलाके की छानबीन की जा रही है। धमाके की आवाज एक किलोमीटर दूर तक सुनी गई है। धमाके के बाद से ही कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल है। धमाके की वजह स्पष्ट नहीं है लेकिन पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले इस तरह का धमाका कहीं न कहीं व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है।

Post a Comment

0 Comments