लखनऊ। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की नई टीम लखनऊ ने जिम्बांबे के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी एंडी फ्लावर को अपना चीफ कोच नियुक्त कर लिया है। इसकी जानकारी खुद एंडी फ्लावर ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। आईपीएल के नए सीजन में आठ की बजाए 10 टीमें हिस्सा लेंगी। इस लीग में दो नई टीमें जुड़ी हैं, जिनमें लखनऊ भी एक है। इससे कुछ दिन पहले खबर थी कि संजीव गोयनका के स्वामित्व वाली लखनऊ फ्रैंचाइजी ने न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी डेनियल विटोरी और एंडी फ्लावर को शार्टलिस्ट किया था।
जिम्बाम्बे के पूर्व कप्तान एंडी फ्लावर 2020 आईपीएल से पहले पंजाब टीम से जुड़े और मुख्य कोच अनिल कुंबले के साथ पिछले दो सत्र में काम किया था। उनके पास अपार अनुभव है जिसका फायदा लखनऊ की टीम को मिलेगा। फ्लावर अपने समय के बेहतरीन बल्लेबाजों में शुमार रहे हैं। उनके पास कोचिंग का भी अनुभव है। जिम्बाब्वे का यह दिग्गज क्रिकेटर इंग्लैंड की राष्ट्रीय टीम का मुख्य कोच भी रहा है। उनके रहते हुए इंग्लैंड ने 2010 में टी20 वर्ल्ड कप जीता और टेस्ट रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया था। एंडी फ्लावर ने जारी बयान में कहा कि मैं नई लखनऊ फ्रेंचाइजी से जुड़ने के लिए बेहद उत्साहित हूं और मैं इस अवसर के लिए बहुत आभारी हूं। मुझे 1993 में भारत के अपने पहले दौरे के बाद से हमेशा भारत का दौरा करना, यहां खेलना और कोचिंग करना पसंद है। उन्होंने कहा कि भारत में क्रिकेट के लिए जुनून बेजोड़ है और एक आईपीएल फ्रेंचाइजी का नेतृत्व करना बड़ा सम्मान है और मैं गोयनका और लखनऊ टीम के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।
0 Comments