स्वास्थ्य विभाग में 2900 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी-ऐसे करे आवेदन



लखनऊ। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने स्वास्थ्य विभाग में अलग-अलग पदों पर नौकरी के लिए आवेदन मांगा है। यूपी एनएचएम भर्ती 2021 अभियान के माध्यम से 2900 से ज्यादा खाली पद भरे जाएंगे। इसके लिए लैब टेक्निशियन, सीनियर लैब टेक्निशियन, सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर समेत कई संविदात्मक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों पर आवेदन की समय-सीमा सात जनवरी तक है। अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फार्म यूपी एनएचएम की आधिकारिक वेबसाइट upnrhm.gov.in पर उपलब्ध है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश ने 2900 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन 16 दिसंबर, 2021 को जारी किया है। यूपी एनएचएम में विज्ञापित विभिन्न पदों पर संविदा के आधार पर भर्ती की जानी है। संविदा की अवधि आरंभ में एक वर्ष होगी, जिसे उम्मीदवार के प्रदर्शन और विभाग की अनुमति के बाद बढ़ाया भी जा सकता है। आनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 दिसंबर, 2021 से शुरू हो चुकी है और अभ्यर्थी 7 जनवरी 2022 की सुबह 11 बजे तक अपना अप्लीकेशन आनलाइन सबमिट कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments